सोना इस समय

[Gold Rates]

चाँदी इस समय

Silver Rates  
चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

Tuesday, April 27, 2010

कई राज्यों में भारत बंद का असर

नई दिल्ली। महंगाई के विरोध में मंगलवार को 13 दलों के राष्ट्रव्यापी बंद का कई राज्यों में असर देखा गया। बंद से कई राज्यों में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। बंद के समर्थन में स़डकों पर उतरे कई नेताओं व हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष रामविलास पासवान सहित 1,410 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया। बंद समर्थकों ने कई स्थानों पर स़डक जाम कर दिया तो कई स्थानों पर रेलगाç़डयां रोक दी। कुछ स्थानों पर बंद समर्थकों और पुलिस में झ़्ाडपें भी हुई। राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार अब तक राज्यभर में 1,410 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना में 350 लोग शामिल हैं। पटना में पासवान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। बंद समर्थकों ने जहानाबाद, दरभंगा, शेखपुरा और मसौढ़ी में रेल मार्ग जाम कर दिया।
पश्चिम बंगाल में बंद की वजह से रेल और उ़डान सेवाएं बाधित हुईं हैं। कोलकाता और राज्य के विभिन्न इलाकों में बंद से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में प्रस्तावित परीक्षाओं के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न विमानन कंपनियों ने उ़डानों को रद्द कर दिया। विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलमार्गो पर प्रदर्शन किया। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि कई रेलगाç़डयों को रद्द कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि लंबी दूरी की रेलगाç़डयों को रद्द किया गया है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस से उनकी झ़्ाडपें भी हुई। लखनऊ में पुलिस ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने व अन्य दो जगहाें पर तीन बसों को फूंक दिया और पुलिस पर पथराव किया। लखनऊ के जिलाधिकारी अनिल कुमार सागर ने संवाददाताओं से कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का प्रदश्üान हिंसक प्रदश्üान में बदल गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद के प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट इलाहाबाद-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस रोकी और रेलमार्ग पर लेटकर यातायात बाधित किया।
मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में बंद का मिलाजुला असर दिखा। इंदौर में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। राज्य के विभिन्न इलाकों में परिवहन व्यवस्था पर बंद का असर नहीं देखा गया। तमिलनाडु के अधिकांश इलाकों में दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह खुले रहे। वहीं करूर, गोबीचेट्टीपालयम और माइलादुथु़डी जिलों में बंद का आंशिक असर देखा गया। परिवहन व्यवस्था पर बंद का असर नहीं प़डा। दक्षिण रेलवे के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, ""रेल सेवा पर बंद का असर नहीं देखा गया। सभी कुछ सामान्य है।""
उ़डीसा में बंद की वजह से यातायात सेवा सबसे अधिक प्रभावित हुई। बीजू जनता दल (बीजद) के नेता वैष्णव परिदा ने कहा, ""हम आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने बंद का आह्वान केंद्र की नीतियों के खिलाफ किया है।"" केरल में बंद की वजह से राज्य परिवहन निगम की बसें नहीं चलाई जा रही हैं। स़डकों पर केवल भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) और सूचना व प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के कुछ वाहन नजर आए। राज्य भर में सभी शैक्षणिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को बंद के कारण स़डक परिवहन निगम (आरटीसी) ने अपनी सेवाएं रोक दी है। पुलिस के अनुसार राज्य के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनाकारी स़डकों पर उतर आए। अधिकांश इलाकों में शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हैदराबाद में बंद का आंशिक असर देखा गया। यहां अन्य दिनों की तरह ही स़डकों पर वाहन देखे गए।
त्रिपुरा में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बिजोन धर ने संवाददाताओं से कहा, ""यह बंद बढ़ती महंगाई को रोकने में असफल केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा है।"" राज्य के विभिन्न इलाकों में अधिकांश शैक्षणिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का असर परिवहन व्यवस्था पर भी देखा गया।

Comments :

0 comments to “कई राज्यों में भारत बंद का असर”


Post a Comment